दिल्ली में होने वाले एक बड़े आंदोलन की रणनीति की तैयारियों को लेकर किसान संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

आगरा। सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के कार्यालय पर सम्मानित किसान संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुयी, जिसके 18 किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों व उनके प्रतिनिधि शामिल हुए, तथा संगठनों ने सहमति प्रदान की, कि आगे से सभी किसान संगठन एक मिलकर किसानों की लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे, तथा एक साथ सभी रहेंगे, बैठक का मुख्य उद्देश्य लखनऊ में होने वाले किसान स्वराज आंदोलन तथा 25 जून को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में देश सैकड़ों किसान संगठनों की भारत अमरिका ट्रेड डील को रद्द कराने तथा MSP पर कानून एवं किसानों का संपूर्ण कर्जा माफी तथा भूमि अधिग्रहण कानून का लाभ किसानों को दिया जाए आदि मांगो को लेकर दिल्ली में होने वाले एक बड़े आंदोलन की रणनीति की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है, अलग-अलग राज्यों की तथा केंद्र सरकार की तानाशाही लगातार किसानों पर हावी हो रही है तथा पुलिस प्रशासन लगातार हरजी तथा के माध्यम से कैसा रानी तथा झुकने का प्रयास कर रहा है जो की बिल्कुल संविधान तथा मौलिक अधिकारों के खिलाफ है इसी को लेकर देश के तमाम किसान संगठनों में आक्रोश है तथा सरकारों के प्रति उदासीनता है, बहुत जल्द देश के सभी किसान संगठन मिलकर दिल्ली के दहलीज पर बड़ा आंदोलन खड़ा करने जा रहे हैं इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकारों तथा केंद्र सरकार की है, इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) हरियाणा, भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) नोएडा, भारतीय किसान यूनियन (शिव), भारतीय किसान यूनियन (किरन), भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) नोएडा, भारतीय किसान यूनियन (मंच) नोएडा, जय जवान जय किसान मोर्चा (नोएडा), किसान बेरोजगार सभा, पूर्वांचल किसान यूनियन (मिर्जापुर), भारतीय किसान यूनियन (दशहरी) लखनऊ, भारतीय मजदूर किसान संगठन (लखनऊ), भारतीय किसान यूनियन (किसान) एटा, भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) बुलंदशहर, नवनिर्माण किसान संगठन (उड़ीसा), भारतीय किसान यूनियन (धन सिंह कोतवाल) मेरठ, किसान एकता मंच (हरियाणा), भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) पंजाब तथा सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन सम्मानित किसान संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुयी।।



