पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने के लिए घर से निकला युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
डीके श्रीवास्तव

आगरा । थाना खंदौली क्षेत्र के ग्राम मल्ल की झोपड़ी पैंतखेड़ा निवासी 23 वर्षीय तरुण पुत्र स्वर्गीय वीरपाल सिंह पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। तरुण 8 जून की सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने के लिए निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने थाना खंदौली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार युवक की उम्र करीब वर्ष शुरू 23 बताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच कर दी है तथा युवक की तलाश की जा रही है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को तरुण के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना खंदौली पुलिस अथवा परिजनों को सूचित करें।



