आगराउत्तर प्रदेश
किसान आंदोलन तेज, 13 जनवरी को कृषि नीति मसौदा जलाने और 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च का ऐलान
आगरा: भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का ऐलान किया है। पंजाब के मोगा में हुई ऐतिहासिक महापंचायत में निर्णय लिया गया कि कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति और संसदीय स्थायी समिति द्वारा प्रस्तावित एमएसपी गारंटी कानून को खारिज किया जाएगा। इसके तहत 13 जनवरी को इन मसौदों की तहसील स्तर पर प्रतियां जलाई जाएंगी और 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।
संयुक्त किसान मोर्चा ने एनपीएफएएम का विरोध तेज करते हुए स्वामीनाथन फार्मूले पर एमएसपी की कानूनी गारंटी और किसानों-श्रमिकों के लिए कर्ज माफी की मांग भी उठाई जाएगी।
भाकियू के मण्डल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर और जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां व समस्त कार्यकारिणी ने सभी कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।