आगराउत्तर प्रदेश

थाने के सामने गर्भवती का महिला पुलिस ने कराया प्रसव, बाँटी मिठाई

आगरा। थाना पिढौरा के सामने गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर महिला पुलिस कर्मी उसकी मदद को आगे आयीं। थाने से चारपाई, कंबल चादर उपलब्ध कराई। दाई को बुलाकर प्रसूता का प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा सकुशल हैं। महिला पुलिस कर्मियों की क्षेत्र में सराहना हो रही है। बेटा होने की खुशी में पुलिस ने सभी को मिठाई भी खिलाई।
वाक्या बुधवार शाम करीब सात बजे का है। नौ माह की गर्भवती आरती पत्नी मुकेश कुमार निवासी पिढौरा पास के ही गांव बरपुरा से चिकित्सक को दिखाकर घर लौट रही थी। उसको
अचानक प्रसव पीड़ा हुई। तेज प्रसव पीड़ा होने पर आरती थाना पिढौरा परिसर के सामने सड़क
पर ही बैठ गई। कुछ देर बाद वह जमीन पर बेहोशी की हालत में गिरने लगी। यह देख महिला प्रशिक्षु एसआई दीपिका सिंह और दीक्षा सिंह थाने से बाहर आ गयीं। थाने से चारपाई, कंबल और चादरें लायी गयीं। दाई अंगूरी देवी को मौके पर बुलाकर प्रसव कराया गया। प्रसूता ने सकुशल बेटे को जन्म दिया। उसे पुलिस ने वाहन से अस्पताल पहुंचा दिया। थानाध्यक्ष पिढौरा हरीश शर्मा ने बताया कि प्रसव के बाद प्रसूता को चाय बिस्कुट खिलाया गया। सभी को बेटे के जन्म की खुशी में गाजर का हलुआ भी खिलाया गया है। प्रसूता के घरवालों ने पुलिस को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की सराहना की है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button