आगराउत्तर प्रदेश

आगरा में अब जाम से मिलेगी निजात, 7 जोन में बांटा गया शहर, यातायात निरीक्षकों को दी गई है अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी

आगरा। शहर की यातायात व्यवस्था को सात जोन में बांटा गया है। इसके तहत यातायात निरीक्षकों को अलग-अलग जोन का प्रभारी बनाया गया है। संबंधित जोन में यातायात व्यवस्था को सुगमता पूर्वक संचालन की जिम्मेदारी यातायात निरीक्षक की होगी।
शहर के छोटे-बड़े 60 से अधिक चौराहों एवं तिराहों से लाखों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने से सड़कों पर दबाव बढ़ा है। अलग-अलग चाैराहों और सड़कों पर वाहनों के दबाव का अध्ययन करने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था को सात जोन में बांटा गया। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एक यातायात निरीक्षक को दी गई। जरूरत के हिसाब से प्रत्येक जोन के प्रभारी को यातायात पुलिसकर्मी दिए गए हैं। एसीपी यातायात सैयद अरीब अहमद ने बताया शहर को जाेन में बांटने के साथ ही वहां के मानचित्र में कई चीजों को दर्शाया गया है। जिसमें आसपास के चौराहे, बस स्टैंड एवं स्टापेज, रेलवे स्टेशन, थानों व चौराहों को दर्शाया गया है। जोन की व्यवस्था लागू होने से पहले की तरह जाम की स्थिति से मुक्ति मिली है।

ये हैं सात जोन
भगवान टाकीज चौराहा एमजी रोड से क्लब चौराहे तक
एमजी रोड-दो: सुभाष पार्क, पचकुइयां कोठी मीना बाजार, मारूति एस्टेट, बोदला से सिकंदरा
राष्ट्रीय राजमार्ग: रैपुरा अहीर दक्षिणी बाइपास से वाटर वर्क्स फ्लाई चौराहा
वाटर वर्क्स फ्लाई ओवर से रामबाग, शाहदरा, टेढ़ी बगिया, झरना नाला एवं कुबेरपुर
कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे, रमाडा कट, फतेहाबाद रोड, ग्वालियर रोड होते हुए क्लब चौराहा, एयरपोर्ट
यमुना किनारा मार्ग से श्मशान घाट तिराहा, विक्टोरिया पार्क, अमर सिंह गेट, बिजलीघर, पुरानी मंडी चौराहा
ग्रामीण क्षेत्र: एत्मादपुर, खंदौली, फतेहपुर सीकरी रोड

Share this post to -

Related Articles

Back to top button