आगराउत्तर प्रदेश
शटर का ताला तोड़कर, चोरी करने वाले 02 गिरफ्तार

आगरा में थाना सिकंदरा ने 24 घंटे में 2 चोरों को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने 5 फरवरी, 2025 को सिकंदरा में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से चोरी की थी। चैकिंग के दौरान दोनों चोर गिरफ्तार किए गए। दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए चोरों में एक सिकंदरा का रहने वाला रितेश है और दूसरा दयालबाग का राहुल अग्रवाल है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वो अलग-अलग जगहों पर काम करते हैं। दिन में मौका मिलते ही अलग-अलग बाजारों या क्षेत्रों में जाकर रेकी करते थे। जिस दुकान या घर पर ताला होता था और जिसके आसपास हलचल कम होती थी। उसका ताला रात में तोड़कर चोरी करते थे। एसीपी ने बताया कि दोनों पर पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 70 हजार रुपये चुराए थे, जिसमें से लगभग 30 हजार रुपये दोनों ने खर्च कर दिए।