आगराउत्तर प्रदेशस्वास्थ

स्वास्थ्य विभाग ने लगाया दिव्यांग बोर्ड कैंप एवं स्वास्थ्य शिविर, हीट स्ट्रोक और लू से बचाव के लिए ओ आर एस कॉर्नर

आगरा। माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को जिला अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आज दिनांक 16/5 2026 को तहसील किरावाली मे आयोजित हुआ, इस अवसर पर स्वास्थ्य बिभाग द्वारा दिव्यांग बोर्ड के कैंप का भी आयोजन किया जिसमे, स्ववालम्बन पोर्टल पर आवेदन करने वाले विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगो का भौतिक जाँच विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा कर दिव्यांग कार्ड जारी होता है किरावाली तहसील मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे एक कार्ड जारी हुआ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण श्रीवास्तव ने बताया की मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यलय मे प्रत्येक सोमवार और गुरवार को दिव्यांग बोर्ड बैठता है तथा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रथम और तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग बोर्ड की सुविधा उपलब्ध रहती है.इस अवसर पर एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया जिसमे 111 व्यक्तियों की शुगर की जांच की गई 200 लोगों की बीपी जांच की गई 17 लोगों की आभा आईडी जेनरेट की गई तथा आयुष्मान कार्ड बनाया गया लू तथा हीट स्ट्रोक की संभावना को देखते हुए ओआरएस कॉर्नर बनाया गया था जहां पर की ओआरएस उपलब्ध कराया जा रहा था

Share this post to -

Related Articles

Back to top button