आगराउत्तर प्रदेश

महानगर के हर वार्ड में संगठन मजबूत कर जयन्त चौधरी के हाथ मजबूत करें : राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा

आगरा । राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव एवं अर्बन बॉडी संगठन के प्रदेश प्रभारी श्री अनुपम मिश्रा ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल संगठन को हर वार्ड में खड़ा करने का काम करें और एक वार्ड से 50 कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ें। श्री मिश्रा ने आज होटल नीलकंठ में राष्ट्रीय लोकदल के महानगर कार्यकर्ताओं की बैठक ली और संगठन को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय लोकदल संगठन को मजबूत करके ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के हाथ मजबूत किया जा सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी चाहते हैं कि राष्ट्रीय लोकदल का संगठन मजबूती के साथ शहरी क्षेत्र में खड़ा हो उन्होंने कहा कि अगले महीने फिर महानगर संगठन की समीक्षा करने आऊंगा। और निकाय चुनावों से पहले संगठन को हर वार्ड में खड़े करने के निर्देश दिए और कहा कि राष्ट्रीय लोकदल निकाय चुनाव भी पूरी दमदारी के साथ लड़ेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि महानगर संगठन मजबूती के साथ आगरा महानगर में खड़ा होता जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने की एवं संचालन मास्टर सुरेंद्र वर्मा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव डॉक्टर रुपेश चौधरी युवा लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र निमेष युवा लोक दल के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर खेम सिंह राजपूत लोकदल के महानगर उपाध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह व केदार सिंह परमार, महामंत्री राहुल जुरैल, हिमांशु शर्मा, अजय वर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सोनू वर्मा नीरज चौहान निर्मल मथुरिया लव ठाकुर किशोर राठौड़ चेतन वर्मा रामनिवास बघेल नीरज चौहान शरद सक्सेना आदि ने विचार व्यक्त कर संगठन को मजबूत करने की सुझाव दिए।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button