उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का ब्लॉक स्तरीय चुनाव सम्पन्न
अनीष उपाध्याय

आगरा। शनिवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का ब्लॉक स्तरीय चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुआ। चुनाव में विनोद कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित किया गया
नई कार्यकारिणी में अरुण कुमार को महामंत्री, राजकुमार को कोषाध्यक्ष, जयवीर सिंह बघेल को संगठन मंत्री तथा नूर मोहम्मद को संप्रेक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों के निर्वाचित होने पर उपस्थित कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी नरेंद्र सिंह सोलंकी,जगदीश बघेल एवं ब्रह्म प्रकाश द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया गया। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सहायक विकास अधिकारी सुरेश बाबू गौतम, सहायक विकास अधिकारी पंचायत पंकज कुमार यादव, ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह,खंड प्रेरक कपिल वर्मा भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पप्पू भारती (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), चंद्रप्रकाश वर्मा, महेंद्र सिंह, महेश कुमार, गोपाल, राकेश, मुकेश कुमार सोनी, मनोज कुमार, मूलचंद, भगवान स्वरूप,संजय,सुरेशचंद,अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा



