आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली प्रधान के साथियों ने युवक पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने किया जानलेवा हमला, 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

धर्मेंद्र सिंह

आगरा। खंदौली-सैमरा मार्ग बम्बा के पास शुक्रवार की रात्रि मोहल्ला व्यापारियांन निवासी युवक पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घेर कर जानलेवा हमला बोल दिया। घायल युवक की मां ने ग्राम प्रधान और उसके भाइयों समेत नौ लोगों के खिलाफ थाना खंदौली मे मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला व्यापारियांन निवासी ताहिर खां का आरोप है कि वह शुक्रवार की रात नौ बजे निजी कार्य से जा रहा था। खंदौली-सैमरा मार्ग पर बम्बा के पास रास्ते में दशरथ अपने साथियों नेमीचंद, विजय, भूरा निवासी कंजौली, ग्राम प्रधान खंदौली राजकुमार उर्फ राजू, विष्णु जूरैल, कौशल निवासी खंदौली, अतुल, कपिल सहित अन्य लोगों ने हमला बोल दिया। ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी हमलावर भाग निकले।
वहीं ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ राजू का कहना है कि पूरा घटनाक्रम ही झूठा है। बदनाम करने के लिए झूठा फंसाया जा रहा है। जबकि वह घटना के समय थाने पर थे। परिवार के लोग पैतृक गांव हाथरस जिला के गांव कंजौली में थे। थाना पुलिस को इसके साक्ष्य दिए हैं।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button