आगराउत्तर प्रदेशशिक्षा

यूटा आगरा की जिला एवं ब्लॉक इकाइयों का हुआ विस्तार एवं पुनर्गठन, शिक्षकों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान

राजकुमार सोलंकी जिलाध्यक्ष, देवेन्द्र कुमार कुशवाह जिला महामंत्री, एवं अजीत सिंह बने जिला कोषाध्यक्ष

आगरा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) आगरा की वार्षिक बैठक यूथ हॉस्टल, संजय पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूटा आगरा के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार सोलंकी ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यूटा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक राजऋषि शिवराज सिंह सिकरवार, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में यूटा प्रदेश संयोजक श्री विजय कुमार पटेल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र राजपूत, एवं प्रदेश महामंत्री डॉ० हेमंत सिंह ने प्रतिभाग किया।

बैठक के मुख्य उद्देश्य जिला कार्यकारिणी का विस्तार एवं जनपद की समस्त ब्लॉक कार्यकारिणियों का पुनर्गठन, जनपद आगरा के शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, भ्रष्ट बाबुओं एवं अधिकारियों का चिन्हीकरण, शिक्षकों की समस्याएं, ब्लॉक एवं जिला स्तर के कार्यालयों पर लंबित प्रकरण, आदि रहे।

यूटा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज सिंह सिकरवार ने बताया कि संगठन राष्ट्र के 08 प्रदेशों में शिक्षक हित में कार्य कर रहा है, एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन जागरण अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि देश 1947 में आज़ाद हो गया था, किंतु अभी भी भ्रष्ट अधिकारी एवं बाबू काले अंग्रेजों के रूप में शिक्षकों एवं समाज को परेशान कर रहे हैं, जिनके खिलाफ यूटा का जनजागरण अभियान निरन्तर जारी है।

यूटा प्रदेश संयोजक विजय कुमार पटेल ने बताया कि यूटा उत्तर प्रदेश में 2014 से संचालित है, एवं अभी तक 300 से अधिक भ्रष्ट कर्मचारियों एवं बाबुओं को जन जागरण अभियान के तहत जेल पहुँचा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षकों की समस्याओं को समाधान के लिए निरन्तर शासन तक पहुँचाया गया है।

यूटा आगरा जिला महामंत्री देवेन्द्र कुमार कुशवाह ने बताया कि बैठक में जिला एवं ब्लॉक इकाइयों का पुनर्गठन किया गया। साथ ही शिक्षकों की आवाज को मजबूत करने और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शिक्षक, कर्मचारी की समस्याओं का समाधान कराने के लिए यूटा प्रतिबद्ध है।

आगरा जिला अध्यक्ष राजकुमार सोलंकी ने बताया कि वर्तमान में शिक्षकों की अनेक समस्याएं, छुट्टियों के आवेदन, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान संबंधी पत्रावलियां कार्यालयों में लंबित हैं, जिस पर कार्यालय के बाबू एवं अधिकारी से मिलकर नियमानुसार कार्यवाही करवाई जाएगी एवं भ्रष्ट बाबुओं एवं अधिकारियों को चिन्हित करते हुए उनकी शिकायत संगठन के माध्यम से शासन तक पहुचाई जाएगी।

बैठक में जिला इकाई में दिनेश सिंह चाहर जिला संयोजक, राजकुमार सोलंकी जिला अध्यक्ष, राम प्रकाश चौधरी जिला कार्यकारी अध्यक्ष, भोला सिंह गुर्जर एवं भूपेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, देवेन्द्र कुमार कुशवाह जिला महामंत्री, विजया चौधरी जिला संयुक्त महामंत्री, नृपेंद्र प्रताप सिंह गहलोत, एवं मनीष कुमार सिंह जिला महामंत्री संगठन, अजीत सिंह जिला कोषाध्यक्ष, दुर्गेश लवानियां, एवं नारायण सिंह परिहार जिला प्रवक्ता, रेखा चौधरी, एवं वेद यादवेंद्र जिला प्रचार मंत्री, यश प्रताप सिंह चौहान जिला लेखाकार, एवं एडवोकेट रामकिशन माथुर जिला विधिक सलाहकार मनोनीत किए गए।
ब्लॉक इकाई में ब्लॉक अछनेरा से यश चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष, देव जादौन ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एवं प्रशांत पचौरी ब्लॉक महामंत्री मनोनीत किए गए।
ब्लॉक एत्मादपुर से रवि सिंघल ब्लॉक अध्यक्ष, रमेश चंद्र जयंत ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शशि सिंह, रेखा, एवं श्याम सुंदर लाल ब्लॉक उपाध्यक्ष, रश्मि गोस्वामी ब्लॉक महामंत्री, प्रदीप कुमार ब्लॉक संयुक्त महामंत्री, राजीव गर्ग ब्लॉक महामंत्री संगठन, श्रीनिवास परिहार ब्लॉक कोषाध्यक्ष, रक्षा जैन, एवं दुर्गेश कुमारी ब्लॉक प्रवक्ता, प्रभा विमल, एवं किरण कुमारी सिंह ब्लॉक प्रचार मंत्री, गजेंद्र सिंह ब्लॉक लेखाकार एवं ममता यादव ब्लॉक आय-व्यय निरीक्षक मनोनीत किए गए।
ब्लॉक फतेहाबाद से यनीश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, महेश चंद्र ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपेंद्र रघुवंशी, एवं राजकुमारी कुशवाह ब्लॉक उपाध्यक्ष, योगेंद्र सिंह ब्लॉक महामंत्री, सोनू कुमार ब्लॉक संयुक्त महामंत्री, चंद्रप्रभा ब्लॉक महामंत्री संगठन, कुसुम ब्लॉक कोषाध्यक्ष, उपेंद्र सिंह चौहान, एवं जितेंद्र सिंह ब्लॉक प्रचार मंत्री/प्रवक्ता मनोनीत किए गए।
ब्लॉक फतेहपुर सीकरी से चंद्र प्रकाश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, राजा बेटी ब्लॉक उपाध्यक्ष, सुधा वर्मा ब्लॉक महामंत्री, एवं महिमा सिंह ब्लॉक कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए।
ब्लॉक जगनेर से श्यामवीर सोलंकी ब्लॉक संयोजक, नीलम कुमारी ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव शंकर, एवं मुकेश चंद गुर्जर ब्लॉक उपाध्यक्ष, एवं देवेंद्र सिंह ब्लॉक महामंत्री मनोनीत किए गए।
ब्लॉक जैतपुर कलां से अनिल बघेल ब्लॉक अध्यक्ष, मंजू गौतम ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह, अभिनेंद्र सिंह, एवं अजय पाल ब्लॉक उपाध्यक्ष, प्रीतेश राजपूत ब्लॉक महामंत्री, विश्वेंद्र प्रताप सिंह ब्लॉक संयुक्त महामंत्री, कौशल किशोर ब्लॉक कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र, रघुराज तिलक, एवं कुसम शर्मा ब्लॉक प्रचार मंत्री, रामनिवास एवं करमवीर सिंह ब्लॉक प्रवक्ता, पंकज सौनी ब्लॉक लेखाकार, अरुण यादव ब्लॉक आय-व्यय निरीक्षक, एवं राहुल लवानियां ब्लॉक महामंत्री संगठन मनोनीत किए गए।
ब्लॉक खेरागढ़ से प्रदीप सिकरवार ब्लॉक अध्यक्ष, जवाहर लाल ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजीत सिंह, पल्लवी अग्रवाल, एवं जयवीर सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, मो० अजीम ब्लॉक महामंत्री, बबिता ब्लॉक संयुक्त महामंत्री, प्रताप सिंह ब्लॉक महामंत्री संगठन, राखी वर्मा ब्लॉक कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार, राघवेंद्र सिंह सिकरवार, धर्मवीर कुशवाह, एवं नेकराम ब्लॉक प्रचार मंत्री/प्रवक्ता, राजीव शर्मा ब्लॉक लेखाकार, एवं जितेंद्र कुमार ब्लॉक आय-व्यय निरीक्षक मनोनीत किए गए।
ब्लॉक सैयां से नरेंद्र सिकरवार ब्लॉक संयोजक एवं ब्लाक शमशाबाद से ज्ञान सिंह कुसमरिया ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए गए।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button