आगराउत्तर प्रदेश
राष्ट्र सन्त बाबा गाडगे और सन्त रविदास जयंती पर ब्रह्द गोष्ठी का आयोजन
दिनेश अगरिया

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक समरसता विभाग छावनी महानगर द्वारा राष्ट्र सन्त बाबा गाडगे और सन्त रविदास जयंती पर एक ब्रह्द गोष्ठी का शमसाबाद रोड जयपुरिया ग्रीन्स पर आयोजन किया गया जिसमें आगरा विभाग कार्यवाह श्री सुनील जी और भाग संघ चालक श्रीमान नाथूराम जी द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। छावनी महानगर संयोजक रमन गुप्ता ने संचालन किया। प्रमुख रूप से कवि रजनीकांत लवानियां जी हरिओम शर्मा जी मनोज जी और दिनेश अगरिया एवं अन्य स्वयंसेवक बन्धु मौजूद रहे।