आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली में गिरे मकान कई स्थानों पर गिरे पेड़, खेतों में भर गया बारिश का पानी

डीके श्रीवास्तव

आगरा। खंदौली क्षेत्र में नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर पेड़ टूट गए। ओले पड़ने की भी सूचना है। बता दें शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे यकायक तेज आंधी आई। उसके बाद डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। ओलों की भी छाल गिरी। खंदौली के गांव मदनपुर में सोनवीर सिंह पुत्र ओंकार सिंह, एदल सिंह पुत्र प्रेम सिंह व सुरेश के मकान की छत भर भराकर ढह गई। एदल सिंह के पुत्र जीतू का परिवार बाल-बाल बच गया सोनवीर सिंह का निर्माणाधिन मकान से से टिन शेड उड़ गयी। एक पशु की मौत हो गई। जामुन का भी पेड़ गिर गया। गांव के ही सुरेश के मकान में भी काफी नुकसान हुआ है। इधर आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर लाल मंदिर के पास जलभराव हो गया।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button