मोदी सरकार के 11 साल आत्म निर्भरता , संकल्प से सिद्धि और विकसित भारत की त्रिवेणी : डा दिनेश शर्मा
वोट की जुगाड में लगी रहती थीं कांग्रेस सरकारें

लखनऊ/ मेरठ जिला/मेरठ महानगर। राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने केंद्र सरकार की 11 वर्ष पूरे होने पर मेरठ महानगर एवं मेरठ जिला द्वारा दो अलग-अलग स्थान पर आयोजित प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में बुद्धिजीवी साहित्यकार प्रोफेशनल अधिवक्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष भारत के प्रगति का ऐसा स्वर्णिम काल है जिसमे देश की दशा और दिशा बदल गई है। यह विकसित भारत , आत्मनिर्भर भारत और संकल्प से सिद्धि की त्रिवेणी का समय है। पिछले 11 वर्ष में मोदी सरकार ने देश के 140 करोड लोगों के जीवन को बदल दिया है। देश में आज एक ऐसी सरकार है जो भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के साथ ही आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ जीरो टालरेन्स की नीति पर काम कर रही है। इस सरकार ने तकनीक के प्रयोग से विकास को नया आयाम दिया है। भाजपा की मोदी सरकार के मूल में ही गरीब के कल्याण का भाव है। सरकार जनता के सुख दुख की सहभागी है। सुशासन देश की नई संस्कृति है। आने वाले 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनने जा रहा है। आतंक को संरक्षण देने वाला पाकिस्तान भारत की सेना से खौफ खा रहा है। आतंकी अपने पाकिस्तानी आकाओं से उन्हे मोदी से बचाने की गुहार लगा रहे हैं। भारत आज दुनिया की चौथी आर्थिक ताकत बन चुका है और इसके पीछे भाजपा की राष्ट्रवादी सोंच है।
केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के ११ वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि अब बहानेबाजी की सरकारों का समय चला गया है। वर्तमान की सरकार जो कुछ भी कहती है उसे करके दिखाती है। इसलिए ही कहा जाने लगा है कि मोदी है तो मुमकिन है। तीन तलाक से मुस्लिम बहनों का निजात , धारा 370 की समाप्ति , वक्फ कानून , राम मंदिर का निर्माण आदि तमाम ऐसे निर्णय है जो इस पर मुहर लगाते हैं।
उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है। देश का निर्यात बढा है और आयात कम हुआ है। भारत सराकर की नीति बदले की नहीं बदलाव की नीति है । देश आज रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। अंतरिक्ष में अब अधिकार प्राप्त कर रहे हैं। राफेल और ब्रह्मोस मिसायल पाक आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर रहे हैं। आपरेशन सिंदूर भारत की नारी का स्वाभिमान , युवा का गौरव और देश की रक्षा का संकल्प है। ये आगे भी जारी रहेगा।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब देश की कमान संभाली उस समय में मेक इन इंडिया , स्र्टाट अप इंडिया, डिजिटल इंडिया स्टैंड अप योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना जैसी तमाम योजनाओं ने देश को बदला और अब भारत दुनिया के लिए निर्माण करने के लिए तैयार है। कांग्रेस की सरकारों के प्रधानमंत्री विदेशी दौरे विदेशी सहायता पाने के लिए किया करते थे। मोदी सरकार ने देश को इतना समर्थ बनाया है कि आज देश अपने लोगों की मूलभूत आवश्यकताए खुद से पूरी कर रहा है। लोगों को फ्री में राशन , मकान , शौचालय आदि मिल रहा है। कांग्रेस की सरकारों ने महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालय , उन्हे धुए से मुक्त कराने के लिए गैस देने के बारे में नहीं सोंचा था। वे तो केवल अपने लिए वोट की जुगाड करने में ही लगे रहे थे। इसके लिए उन्होंने जनता को अशिक्षित रखने के साथ ही जातियों में भी बांटा था। इसके विपरीत मोदी सरकार ने 27 करोड लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकाला है। आज की मोदी सरकार दीन दयाल उपाध्याय जी के विजन को साकार कर रहे हैं। आज हर घर में नल से जल पहुच रहा है। गांव भी सडकों से जुड गए हैं। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे प्रदेश बन गया है।
आज का भारत बदला हुआ है जिसमें घोटालों , भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के लिए कोई जगह नहीं है। विकास और नवाचार भारत की पहचान बन रहे हैं। गरीब भारत के नीति निर्माण का केन्द्र बन रहा है। भारत शैक्षिक हब बन रहा है। जिस जीएसटी के लागू होने पर विपक्ष हंगामा होने की आशंका जता रहा था वह आज के भारत की आर्थिक तरक्की का कारण है। पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रगति के नए आयाम बना रहा है। कानून व्यवस्था आज यूपी में बेहतरीन है। अपराधी यूपी छोडकर चले गए हैं। आज की राजनीति वायदों की नहीं बल्कि उनको धरातल पर समय सीमा के अन्दर उतारने की है। विकास विरासत के साथ साथ सरकार आगे बढ रही है।
उन्होंने भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय, हरमन सिटी, मेरठ में मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष के पूर्ण होने पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ कर वृक्षारोपण किया। प्रसाद मेरठ जिला द्वारा आयोजित 5 स्टार सभागार में कार्यकर्ताओं की विशाल सम्मेलन को संबोधित करके मेरठ महानगर द्वारा आयोजित प्रोफेशनल मीत कार्यक्रम में विशाल बुद्धिजीवी समागम को को संबोधित किया। महापौर अहलूवालिया जी के द्वारा आयोजित जनपद एवं पार्टी के ऊपर पदाधिकारी के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उसके बाद विश्व परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बलराज डोंगर जी के आवास पर उनके पिताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। विभिन्न कार्यक्रमों में अलग-अलग माo सांसद श्री अरुण गोविल जी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री विजयपाल तोमर, माo सदस्य विधान परिषद एवं प्रदेश मंत्री श्री शिवहरे जी, पूर्व सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व स्तर राज्य मंत्री श्री सुनील भराला, महानगर भाजपा अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी जी, जिलाध्यक्ष श्री शिव कुमार जी, प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ श्री विनीत शारदा जी, विधायक श्री अमित अग्रवाल जी, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनिंदर पाल जी एवं किसान मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री अजय भराला जी,पूर्व सदस्य विधान परिषद श्रीमती सरोजनी अग्रवाल, वरूण गोयल,मीनल गौतम,समीर सिंह आदि उपस्थित रहे।