जिस किले को जीता उसी किले अन्दर गूंजेगी महाराजा सूरजमल की विजय गाथा
आगरा किला के जहाॅगीर महल में 12-जून को उ प्र सरकार मनायेगी भरतपुर नरेश महाराजा सूरजमल का विजय दिवस

आगरा। अखिल भारतीय जाट महा सभा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर प्रदेश उपाध्यक्ष चौ मान सिंह व चौ गोपीचंद जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश चाहर ,महामन्त्री वीरेन्द्र सिंह छौंकर, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा, चौ नवल सिंह, चौ गुलवीर सिंह, युवा जाट महासभा के मण्डल अध्यक्ष मेघराज सोलंकी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी,महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी, युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल राणा, नरेश इन्दौलिया, हरिओम जूरैल, व देवेन्द्र चौधरी जिला मन्त्री विजय पाल नरवार,चौ ओमप्रकाश सिंह आदि ने कहा है कि प्रदेश के मुख्य मन्त्री के निर्देश पर कल आगरा किले में होने जा रहे प्रथम विजय दिवस के प्रति जन समुदाय में जबरदस्त उत्साह है। और बङी संख्या में लोग भाग लेंगे।
जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा है समारोह में भरतपुर, मथुरा, हाथरस व फिरोजाबाद के लोग भी शामिल होंगे।