
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अपनी पुस्तक जनसूचना से जनसेवा भेंट करने का अवसर मिला। यह पुस्तक राज्य सूचना आयोग में मेरे करीब एक वर्ष कार्यवृत्त है। सूचना के अधिकार से गरीबों पीड़ितों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया। गोरखपुर और देवीपाटन मंडल के आठों जनपदों में जन सूचना अधिकारियों के साथ बैठक कर इसी मंशा का संदेश दिया गया। इसके अलावा कई जनपदों में ग्राम्य विकास के जन सूचना अधिकारियों से संवाद किया। उन्हें जन सूचना के माध्यम से
कर गरीबों किसानों की समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया गया। जन सूचना अधिकारियों के सुझावों का भी संज्ञान लिया। सूचना से समाधान विकसित यूपी में सूचना के अधिकार के योगदान को सुनिश्चित किया।