
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को सावन के अवसर पर अनेक सौगातें दीं। पहले योगी आदित्यनाथ ने उनको अद्भुत शिवलिंग,नंदी और त्रिशूल की सौगात दी। बदले में नरेंद्र मोदी ने काशी को सावन की सौगात प्रदान की। यहां से देश के किसानों को सम्मान निधि संप्रेषित की गई। काशी के हजारों किसान भी इससे लाभान्वित हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लगभग बाइस हजार करोड़ रुपये लागत की पचास से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली काशी यात्रा थी। इस संदर्भ में नरेंद्र मोदी ने काल भैरव और भगवान महादेव का स्मरण किया। कहा कि
ऑपरेशन सिंदूर के रूप में दुनिया ने भारत का रौद्र रूप देखा है। नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है। देश के दुश्मनों के सामने कालभैरव भी बनना जानता है। इसके साथ ही दुनिया ने आत्मनिर्भर भारत की सामरिक शक्ति को भी देखा। उत्तर प्रदेश में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल का जवाब दुश्मनों के पास नहीं था। उत्तर प्रदेश डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडॉर में भी कई बड़ी डिफेंस कम्पनियाँ अपने प्लाण्ट लगा रही हैं। प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना की सौगात भी मिल रही है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक पौने दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का क्लेम किसानों को दिया जा चुका है। न्यूनतम समर्थन मूल्य में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई। डेढ़ करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन भी चुकी हैं। ड्रोन दीदी अभियान ने भी लाखों बहनों की आय बढ़ायी है। विकसित कृषि संकल्प अभियान से किसान लाभान्वित हुए। लैब से लैण्ड। के मंत्र के साथ सवा करोड़ से अधिक किसानों से सीधा संवाद किया गया।
देश में पचपन करोड़ गरीबों के बैंक खाते खोले गए हैं।