दर दर भटक रही पीड़ित महिला व छात्रा, मुख्यमंत्री के जनता दरवार में पहुंच लगाई फरियाद, समस्या का हुआ समाधान
दर दर भटक रही पीड़ित महिला व छात्रा पहुंची आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था के समक्ष, किसी ने नहीं की सुनवाई,

हाथरस। कस्बा सादाबाद की प्रमुख सामाजिक संस्था आदर्श महिला एव बाल कल्याण जो पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए जिले स्तर पर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में कार्य कर रही है। महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना ही संस्था का मुख्य उद्वेश्य है। वही आपको अवगत करा दे कि आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा को बीते दिन आगरा निवासी रुचि देवी व मथुरा निवासी एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा पिंकी कुमारी ने मुलाकात कर अवगत कराया कि वह अपने काम के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक गई है। कही भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिस पर स्वय राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने अधिकारियों से फोन के माध्यम से पीड़ित महिला रुचि व छात्रा पिंकी का कार्य करने का आग्रह किया जिसके बाद भी कार्य नहीं होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने महिला एव छात्रा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के गोरखपुर मठ मंदिर में लगने वाले जनता दरबार में भेजा। जहां योगी आदित्यनाथ जी ने पीड़ित महिला एव छात्रा की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए समक्ष अधिकारी को समाधान के लिए आदेशित किया। पीड़ित विधवा महिला का 14साल से जमीन को लेकर केस चल रहा था घर वालो ने उसको बेदखल कर दिया था। वही मथुरा निवासी रुचि का भी जमीन से संबंधित केस तीन साल से मथुरा कोर्ट में विचाराधीश था। मगर उसको भी आज तक न्याय नहीं मिला था पीड़ित रुचि को उसके भैया ओर भाभी ने उसको बेदखल कर दिया था। पीड़ित रुचि मथुरा में फूल बेचकर अपना जीवन यापन करती है वह इसके साथ अपनी पढ़ाई के साथ अपने तीन भाई बहनों की पढ़ाई भी कराती है।
पीड़ित महिला एव छात्रा ने बताया कि बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने देगे। महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। जिसके लिए पीड़ितों ने उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया।