आगराउत्तर प्रदेश
फतेहाबाद में निकाली गई भगवान परशुराम की शोभा यात्रा

आगरा। रविवार को भगवान परशुराम शोभा यात्रा फतेहाबाद में धूमधाम से निकल गई जिसमें जन सहयोग संगठन की पूरी टीम शामिल हुई कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति ने बड़े पैमाने पर तैयारी की थी। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें समाज की प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। शोभायात्रा के दौरान भारी संख्या में लोग एवं युवा मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा, राष्ट्रीय संचालक आरती शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्र पचौरी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल दिक्षित,अंकुर शर्मा, राष्ट्रीय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रियंका दुबे, प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र दुबे, एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण भारी संख्या में शामिल हुए।




