उत्तर प्रदेशलखनऊ
यूपी सर्वाधिक ग्रेड प्राप्त करने वाले विश्वविद्यालयों वाला प्रदेश

लखनऊ। राज्यपाल की अध्यक्षता में जनभवन में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से संबद्ध शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक हुई संपन्न।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के 1 जुलाई 2026 को शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष लोगो, स्मारक सिक्का, विशेष डाक टिकट एवं “वाणी” पुस्तिका का विमोचन किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय गुणवत्ता प्राप्त की है। शिक्षा के क्षेत्र में कभी पिछड़ा माना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज सर्वाधिक ग्रेड प्राप्त करने वाले विश्वविद्यालयों वाला राज्य बनकर उभरा है।



