आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली में दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रो का ”जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट” के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु CC टीम प्रभारीयों का भ्रमण

आगरा। आज दिनांक 27.05.2026 को जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) के संदर्भ में पुलिस उपायुक्त यातायात श्री सोनम कुमार के निर्देशन में एवं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्रीमती अलका सिंह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं एवं उससे होने वाले मृत्यु दर मे कमी लाने तथा “ जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) ” के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सिकंदरा, एत्मादपुर एवं खंदौली के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रो का CC टीम प्रभारीयों के साथ भ्रमण किया गया। दुर्घटना बाहुल्य स्थलों (ब्लैक स्पॉट) पर प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। भ्रमण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सड़क दुर्घटना की गुणवत्तापूर्ण , निष्पक्ष एवं समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित की जाए , जिससे दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की पहचान कर भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति को रोका जा सके। महोदया द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button