आगराउत्तर प्रदेशमेरी आवाज़ सुनो

खंदौली में शिकायत के बाद दबंगों का हमला, युवती का कान काटा

आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र के गांव डेरा बंजारा मौजा गिजौली में पुलिस में शिकायत करने पर दबंगों ने पडोसी के घर युवती पर हमला बोल दिया और जमकर मारापीटा युवती का दराती से कान काट व मुँह से हाथ काट लिया युवती चीखी चिल्लाई लेकिन कोई बचाव को नहीं आया आरोपी का समधी टोल प्लाजा की पुलिस चौकी पर लगी बुलेरो चलाता है।आरोप है की रविवार को भी मारपीट हुई थी उसी ने मुकदमा दर्ज नहीं होने दिया था सोमवार को पुलिस में शिकायत करने पर पुनः मारपीट की गई। पुलिस ने घायल युवती को मेडिकल परिक्षण के लिए जिला अस्पताल आगरा भेज दिया है ।

जानकारी के अनुसार-शेरून पत्नी इसराइल निवासी यमुना नदी किनारे बसे गांव डेरा बंजारा मौजा गिजौली रविवार को पडोसी भूरी पत्नी आसीन के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी युवती गुडिया की माँ शेरून ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की थी लेकिन पुलिस सोमवार को आई थी और बिना कार्यवाही के लौट गईं आरोप है कि भूरी का समधी यमुना एक्सप्रेसवें टोल प्लाजा की पुलिस चौकी पर लगी बुलेरो गाड़ी को चलाता है और वह आरोपियों का सहयोग करता है कल उसके चलते ही कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई सोमवार की सुबह पुलिस जाँच को पहुंची और बिना कार्यवाही लौट गईं आरोप है की सोमवार देर शाम दबंगो ने युवती के घर हमला कर दिया। आरोप है की भूरी पत्नी आसीन, मुमताज़ पत्नी आशू, रेनू पत्नी सारुख,हैदर अली पुत्र मेहंदी हसन,हनीफ पुत्र महरी हसन,सारुख पुत्र आसीन निवासी डेरा बंजारा मौजा गिजौली ने घर पर पहुंच गाली गलौज के बाद हमला बोल दिया जमकर मारापीटा चोटी पकड़ खींच लिया युवती चीखी और चिल्लाई लेकिन कोई बचाव को नहीं आया परिजन रिश्तेदार को देखने अस्पताल गए थे पीडित पक्ष कोआरोप है कि आरोपी का समधी पुलिस की गाड़ी चलाता है उसी के सहयोग से हमला बोला गया है झगड़े व मारपीट के दौरान आरोप है कि भूरी ने दराती से गुड़िया का कान काट दिया गुड़िया ने अपना बचाव किया तो रेनू ने अपने मुंह से उसके हाथ को काट लिया चीख पुकार और लोगों को नजदीक आता देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गये बाद में परिजन गुड़िया को थाने लेकर पहुंचे थाना पुलिस ने गंभीर हालत में गुड़िया को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है l
प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि रविवार को महिलाओं के बीच कहासुनी हुई थी मोहम्मद रफीक टोल प्लाजा की गाड़ी चलाता है घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है जांच के बाद मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button