शिव सैनिको ने 60वाँ स्थापना दिवास मनाया हिन्दूत्व की रक्षा का लिय संकल्प
डीके श्रीवास्तव

आगरा। जून शिव सेना आगरा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी मुख्यालय को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया और चारो तरफ भगवा झन्डे लगाकर भगवामय कर रखा था। शहर मे अनेको कार्यक्रम किये गये थे। श्री राम दरबार मन्दिर बगीची से लेकर शहर मे अनेको सर्वजनिक जगाहों पर सैकड़ो पेड़ लगा कर वृक्षा रोपण किया गया। जिला प्रमुख वीनू लवानिया के नेतृत्व मे सैकड़ो शिव सैनिक भगवा झण्डे लिये अपने वाहनों से जिला अस्पताल पर पहुँच गरीब व असहाय मरीजों और तीमारदारो को दूध व फल वितरण किये उसके उपरान्त कुष्ठ आश्रम पहुँच मे दवाईयाँ एवं भोजन वितरण किया और 46 यूनिट रक्त दान भी किया गया शिव सैनिक जय भवानी, जय शिवाजी, शिव सेना जिन्दाबाद, बाला साहब ठाकरे अमर रहे अमर रहे के जोरदार नारे लगाते हुरे पार्टी मुख्यालय पर बाला साहब के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हिन्दूत्व की रक्षा का संकल्प लिया इस मौके पर जिला प्रमुख वीनू लवानियाँ ने कहाँ की 19 जून 1966 को मुम्बई मे शिवाजी पार्क मे नारियल फोड़ शिव सेना की स्थापना की उनके द्वारा असाहाय दबे कुचले लागो को सुरक्षा सेवा के साथ हिन्दूत्व की रक्षा का संकल्प का पाठ पढ़ाया था परन्तु हिन्दूत्व व भगवान श्री राम के चन्दे व चढ़ावे की चोरी को लेकर शिव सैनिको मे आक्रोश है क्योकि भाजपा के शीर्ष नेता महगाई को बढ़ा देश को गर्द मे पहुँचा रहे है और उनके कार्यकर्ता चन्दा व चढ़ावे मे लूट कर रहे है। जो कि भगवान श्री राम व हिन्दूत्व के साथ धोका है।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला प्रमुख वीनू लवानियाँ, उप प्रमुख कमल गुलाटी, जिला महासचिव राकेश सचदेवा, सुरेश प्रजापति, रमेश प्रजापति, सेठ लछ्छी राम, अरूण कुमार, कुशुम प्रजापति, के०एन० मिश्रा, रश्मिी वर्मा, महेश कुशवाह, रेखा माहौर, दीपा माहौर, गुंजन, भारती कुमारी, रूकमणी, अनिल कुमार, पंकज, मोनू बघेल, सुनील सैनी, आदि शिव सैनिक मौजूद थे।



