
लखनऊ। भारत कृषि पालन देश के रूप में विख्यात रहा है। कृषि अपने में अकेला क्षेत्र नहीं है। इसमें पशुपालन और कुटीर उद्योग पूरक के रूप में शामिल होते हैं। किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा पर प्रगति हो रही है। लखनऊ राजभवन में प्रतिवर्ष
फल,शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य भी किसानों को जागरूक बनाना होता है। कृषि में विविधता और प्रगतिशीलता के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाता है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन प्रांगण में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया था। यह प्रदर्शनी विशेष कालखंड में आयोजित है। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली प्रदर्शनी थी। इसके अलावा प्रयागराज कुंभ भी दिव्य भव्य रूप में चल रहा है। इसके दृष्टिगत प्रदर्शनी में फूलों से श्री राम मंदिर और समुद्र मंथन की
आकर्षक कलाकृति यहां प्रदर्शित की गई। इस प्रकार यहां प्रगतिशील कृषि के साथ आध्यात्मिक चेतना के दृश्य थे।