उत्तर प्रदेशलखनऊ
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति द्वारा लाल कुआं से भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा भी रथ पर आसीन रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
भक्तों के बनाये विशेष वस्त्र और आभूषणों को भगवान को धारण कराये गए। भोग के बाद विद्यार्थियों द्वारा मधुर भजन कीर्तन का गायन किया गया। भगवान की आरती कर भगवान की रथ यात्रा शुरू हुई है। कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।