उत्तर प्रदेशलखनऊ

अक्षय पात्र स्थल पर राज्य सूचना आयुक्त का सम्मान

लखनऊ। सरोजिनी नगर स्थित अक्षयपात्र फाउंडेशन में राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन की ओर से यह सम्मान विक्रांत मोहन द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर अशोक मिश्र के अलावा फाउंडेशन से जुड़े अनेक लोग उपस्थित था। राज्य सूचना आयुक्त ने अक्षय पात्र के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा अक्षय पात्र अपने नाम को चरितार्थ के रहा है। यहां लाखों लोगों का भोजन एक साथ तैयार किया जाता है। यह कार्य स्वच्छता और गुणवत्ता के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संचालित किया जाता है।
अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा पिछले पच्चीस साल से बच्चों को गर्म व पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। वर्तमान में पच्चीस लाख से अधिक बच्चे अक्षय पात्र के भोजन से लाभान्वित हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में अक्षय पात्र फाउंडेशन का किचन मथुरा, लखनऊ, वाराणसी व गोरखपुर में काम कर रहा है। लखनऊ में करीब डेढ़ हजार स्कूलों के करीब डेढ़ लाख बच्चों को भोजन दिया जा रहा है वहीं मथुरा में भी दो हजार स्कूलों के करीब सवा लाख बच्चों को दोपहर का पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। वाराणसी में अक्षय पात्र किचन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन वर्ष पहले हुआ था। गोरखपुर में भी बच्चों को दोपहर का पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। लखनऊ,मथुरा व वाराणसी की तरह गोरखपुर में भी अत्याधुनिक बड़ा किचन बनाया जा रहा है। इस किचन के बनने के बाद यहां भी करीब दो लाख बच्चों को भोजन दिया जा सकेगा।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button