आगराउत्तर प्रदेश

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने मनाया 5वां स्थापना दिवस

डीके श्रीवास्तव

आगरा। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति का 5वाँ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ आकांक्षा पैलेस, बिजौली, बाह (आगरा) में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्रवण सिंह भदौरिया जी ने की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह चौहान, जिला संगठन मंत्री राजीव सिंह भदौरिया, जिला प्रवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा एवं जिलाध्यक्ष युवा रामौतार सिंह भदौरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान संगठन को विस्तार देते हुए जिला मीडिया प्रभारी सरवन सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री श्रीकांत दुबे ग्राम पंचायत अध्यक्ष बिजौली हरेलाल (सेवा निवृत अध्यापक) जी को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई, साथ ही ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष बिजौली रामरतन जी को भी संगठन में जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुख्य सचिव ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने और संगठन की सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन गांव-गांव जाकर किसानों की आवाज को सरकार तक पहुँचाने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर लगभग 200 सदस्यों ने सहभागिता की, जिससे क्षेत्र में संगठन की मजबूती और एकजुटता का परिचय मिला।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button