India Samachar 24
शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
विज्ञापन
ad

शक्ति साधना धाम आश्रम वृंदावन में रही गुरु पूर्णिमा की धूम ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

मथुरा। भगवान श्री कृष्ण के हृदय श्री वृंदावन धाम स्थित शक्ति साधना धाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व को धूम धाम से मनाया गया l देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने अपने गुरु श्री 1008 महामंडलेश्वर स…

शक्ति साधना धाम आश्रम वृंदावन में रही गुरु पूर्णिमा की धूम ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

मथुरा। भगवान श्री कृष्ण के हृदय श्री वृंदावन धाम स्थित शक्ति साधना धाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व को धूम धाम से मनाया गया l देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने अपने गुरु श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद गिरी जी (अखाड़ा श्री निरंजनी) के दर्शन एवं पूजन कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया l सदगुरुदेव ने इस अवसर पर गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि गुरु के माध्यम से ही गोविंद के मिलने का मार्ग प्रशस्त होता है ये बात स्वयं भगवान कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देते हुए कही जिसका गीता में वर्णन मिलता है l गुरुदेव ने उदाहरण देते हुए बताया यदि गुरु वशिष्ठ मोहपाश में बंधे राजा दशरथ को ये नहीं समझाते कि ऋषि विश्वामित्र राम को जीवन के व्यावहारिक अनुभव दिलाने, उन्हें अपने अनुसंधान किए आग्नेयास्त्रों को सौंपने के लिए उनका उचित परीक्षण करने एवं उन्हें असाधारण प्रतियोगी बनाने को अपने साथ ले जा रहे है तो वैदेही के वरण के पश्चात राम की श्री राम बनने की यात्रा अधूरी ही रह जाती l उन्होंने बताया ईश्वर की प्राप्ति के लिए उसे जानने के लिए योग एवं साधना का मार्ग एक कुशल गुरु ही बता सकता है l महोत्सव के द्वितीय दिवस आश्रम ट्रस्ट की कार्यकारिणी का गठन किया गया l आमसभा का संचालन करते हुए डॉ दिवाकर तिवारी ने पूर्व कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों का विवरण आम सदस्यों के मध्य रखा साथ ही नई कार्यकारिणी गठन की रूपरेखा रखी l आश्रम की श्री महंत साध्वी शाम्भवी चेतना के गोलोकवास के बाद ये प्रथम कार्यकारिणी गठन था जिसमें सदगुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद गिरी जी के मार्गदर्शन में ये कार्य संपन्न हुआ जिसमें व्यवस्थापक एवं समन्वयक साध्वी डॉ अपराजिता गिरी जी को नियुक्त किया गया l वृंदावन के प्रतिष्ठित ट्रस्ट शक्ति साधना धाम का अध्यक्ष बीकानेर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री माणिक चंद्र अग्रवाल, सचिव पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर आगरा विश्वविद्यालय डॉ दिवाकर तिवारी को सर्वसम्मति से चुना गया l ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दिल्ली से  राकेश साहनी जी, उपाध्यक्ष के रूप में दिल्ली से व्यवसायी अशोक चौधरी, रजनीकांत गर्ग, आगरा से व्यवसायी राजेश गुप्ता, लखनऊ से कुंवर बिजेंद्र सिंह, सहसचिव के रूप में व्यवसायी सुनील शर्मा दिल्ली से एवं ग्वालियर से  सुनील शर्मा को चुना गया l आश्रम के रखरखाव प्रबंधन की जिम्मेदारी पंडित सोनू त्रिपाठी एवं ब्रह्मचारी श्री चेतन जी निभाएंगे l वित्त सलाहकार के रूप में दिल्ली से व्यवसायी सुकेश मल्होत्रा एवं कृष्ण गोयल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे l सदस्य के रूप में कृष्ण कुमार गुप्ता , अशोक गुप्ता आगरा, मोहन गुप्ता एवं अंशु गुप्ता कार्यभार देखेंगे l जसवंत नगर के व्यवसायी श्री महेश वर्मा कोषाध्यक्ष एवं श्री रमेश चंद्र बघेल लेखाकार के रूप में अपनी सेवाएं देंगे l आश्रम ने महिलाओं में जनजागरण उनके स्वालंबन की विविध कार्ययोजनाओं के संबंध में एक महिला समिति का भी चुनाव किया जो साध्वी डॉ अपराजिता गिरी जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रमों के लिए अन्य शहरों में समितियां गठित करेंगी इस कार्य के लिए साध्वी रंजना, श्रीमती जयवती, इंदू जी चौहान, अलका शर्मा, निर्मला जादौन, रीटा जी, मोहिनी इत्यादि देखेंगी l नवगठित कार्यकारिणी का आश्रम सदस्यों ने माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया l बैठक के बाद भक्तों, साधु संतों का भंडारा संपन्न हुआ l भंडारे की व्यवस्था अशोक गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, अन्नू दुबे, राधा, दुर्गा, रमेश बघेल, ओमप्रकाश गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई l 

इस खबर को शेयर करें
Editorial Team · इंडिया समाचार 24

The editorial team at India Samachar 24.

और देखें: Editorial Team →