India Samachar 24
शनिवार, 14 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR, सोनिया गांधी और गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर BNS की तीन धाराओं में केस

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के शिमला में FIR दर्ज की गई है। यह मामला कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और गांधी परिवार को लेकर की गई उनकी टिप्पणी से जुड़ा है। रिटायर्…

कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR, सोनिया गांधी और गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर BNS की तीन धाराओं में केस
कंगना रनौत के खिलाफ शिमला के बालूगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता की तीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के शिमला में FIR दर्ज की गई है। यह मामला कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और गांधी परिवार को लेकर की गई उनकी टिप्पणी से जुड़ा है। रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत पर शिमला के बालूगंज थाने में कंगना रनौत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की तीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता अतुल शर्मा का आरोप है कि कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी और गांधी परिवार को लेकर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट की थी। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है और सार्वजनिक शांति प्रभावित हो सकती है।

BNS की तीन धाराओं में दर्ज हुआ केस

शिमला पुलिस ने रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत के आधार पर कंगना रनौत के खिलाफ BNS की धारा 196(1)(b), 353(2) और 356(2) के तहत FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंगना की पोस्ट से समाज में तनाव पैदा होने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। फिलहाल शिमला पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

वीडियो शेयर कर की थी टिप्पणी

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पुरानी वीडियो क्लिप शेयर करते हुए गांधी परिवार पर टिप्पणी की थी। इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दिख रही हैं, साथ ही पूरा गांधी परिवार एक डाइनिंग टेबल के इर्द-गिर्द बैठा हुआ है। इसी वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने टिप्पणी की थी, जिस पर शिकायत दर्ज कराई गई है।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →