India Samachar 24
शनिवार, 14 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

कुलगाम में घायल हवलदार सोनबीर की फायरिंग से डरकर भागा आतंकी, CRPF कैंप पर बड़ा हमला टला

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में बुधवार की दोपहर CRPF के नाके पर हुआ आतंकी हमला और खतरनाक हो सकता था, अगर वहां घायल हुए जवानों में से एक ने अपनी जान की परवाह किए बिना बहादुरी नहीं दिखाई होती। आतंकी की गोली…

कुलगाम में घायल हवलदार सोनबीर की फायरिंग से डरकर भागा आतंकी, CRPF कैंप पर बड़ा हमला टला
कुलगाम में नाके पर तैनात घायल हवलदार सोनबीर सिंह की जवाबी फायरिंग से आतंकी भागने को मजबूर हो गया।

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में बुधवार की दोपहर CRPF के नाके पर हुआ आतंकी हमला और खतरनाक हो सकता था, अगर वहां घायल हुए जवानों में से एक ने अपनी जान की परवाह किए बिना बहादुरी नहीं दिखाई होती। आतंकी की गोलीबारी में खून से लथपथ हवलदार सोनबीर सिंह ने उस दिशा में अपनी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिधर से आतंकी जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था। इससे आतंकी का हौसला टूट गया और वह भागने को मजबूर हो गया।

सोनबीर सिंह की बहादुरी की चर्चा सिर्फ उनकी 46वीं बटैलियन में ही नहीं हो रही है, बल्कि जम्मू कश्मीर के सुरक्षाबलों के बीच वह हीरो बन गए हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि हमला करने वाला एक ही आतंकी था और वह पैदल आया था। सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि जब हमला हुआ, तब नाके पर CRPF के तीन जवान संतोष चंदू, राकेश दास और सोनबीर सिंह तैनात थे। अचानक आतंकी ने फायरिंग शुरू की, तो जवाब देने में कुछ सेकंड का वक्त लग गया।

तीनों जवानों को लगी गोली, फिर सोनबीर ने संभाला मोर्चा

जैसे ही जवानों को एहसास हुआ कि यह आतंकी हमला है, तब तक तीनों जवानों को गोली लग चुकी थी। घायल जवानों में से सोनबीर ने आतंकी की फायरिंग की दिशा को आंका और उस ओर दौड़कर आतंकी की तरफ ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कुछ ही सेकंड में आतंकी समझ गया कि वह आगे नहीं बढ़ पाएगा और भागने को मजबूर हुआ।

CRPF कैंप तक पहुंच सकता था हमला

अगर सोनबीर ने जवाबी फायरिंग नहीं की होती, तो हमला नाके तक ही सीमित नहीं रहता। आगे CRPF कैंप तक भी हमला हो सकता था। एक सीसीटीवी कैमरे में दिखा कि आतंकी के भागने में एक और आतंकी ने मदद की। दोनों की तलाश की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →