India Samachar 24
मंगलवार, 1 सितंबर 2026
विज्ञापन
ad

विश्व हिंदू महासंघ की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को लेकर निकलेगी भव्य यात्रा

आगरा: विश्व हिंदू महासंघ द्वारा 12 सितंबर को आयोजित होने वाली भव्य यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह यात्रा कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन के समर्थन में निकाली जाएगी। बैठक में यात्रा की तैयार…

विश्व हिंदू महासंघ की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को लेकर निकलेगी भव्य यात्रा
कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को लेकर 12 सितंबर को निकाली जाने वाली भव्य यात्रा की तैयारियों पर चर्चा करते विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी।

आगरा: विश्व हिंदू महासंघ द्वारा 12 सितंबर को आयोजित होने वाली भव्य यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह यात्रा कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन के समर्थन में निकाली जाएगी। बैठक में यात्रा की तैयारियों और संगठन की आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका और माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने आगामी यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में सौरभ तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आगरा मंडल प्रभारी, अंकित उपाध्याय, अजय कुमार गुप्ता प्रदेश महामंत्री गोरक्षा, अश्वनी शर्मा प्रदेश मंत्री, सुनीता मेहता क्षेत्रीय महामंत्री मातृशक्ति, नमन अग्रवाल जिला अध्यक्ष, मीनू अग्रवाल प्रदेश मंत्री, डिंपल गंभीर जिला अध्यक्ष, काजल राठौर जिला अध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ, शिवम आनंद जिला अध्यक्ष गोरक्षा, गौरव शर्मा जिला महामंत्री, रोहित दिवाकर जिला उपाध्यक्ष, गजेंद्र शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरक्षा तथा हिंदू जैन सोशल मीडिया प्रभारी गोरक्षा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने 12 सितंबर को आयोजित होने वाली कृष्ण जन्मभूमि यात्रा को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया। संगठन ने कहा कि यात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

इस खबर को शेयर करें
Editorial Team · इंडिया समाचार 24

The editorial team at India Samachar 24.

और देखें: Editorial Team →