image

Bharat Jodo Yatra: G23 में कांग्रेस के प्रमुख नेता आनंद शर्मा ने दिया समर्थन

Bharat Jodo Yatra G 23 में कांग्रेस के अहम नेता आनंद शर्मा ने राहुल गांधी को उनकी भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और यह भी कहा कि वे इसमें हिमाचल से जुड़ने वाले हैं ।

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस में प्रमुख  G-23 नेता आनंद शर्मा (Anand Sharma) ने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra)  के प्रति अपना समर्थन जताया है, वे इससे हिमाचल प्रदेश में जुड़ेंगे। आनंद शर्मा ने ट्वीट किया, 'राहुल गांधी और सभी यात्रियों को मेरी ओर से समर्थन और  शुभकामनाएं। भारत जोड़ो यात्रा एक मिशन है जो भारत के लोकतंत्र को कायम रखने के मकसद से किया जा रहा है। इसके जरिए लोग अन्याय, असमानता और असहिष्णुता के खिलाफ लामबंद होंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्धता है।' 

Post Views : 332

यह भी पढ़ें

Breaking News!!