image

एत्मादुद्दौला में महिला पर पिस्टल तान कर गले से सोने की चेन लूट ले गए लुटेरे

डीके श्रीवास्तव

आगरा।  एत्मादुद्दौला क्षेत्र में शनिवार सुबह एक्टिवा से जा रही इंजीनियर की पत्नी के साथ लूट हुई। बाइक सवार लुटेरों ने उनकी चैन लूटी। विरोध पर महिला की कनपटी पर पिस्टल तान दी। लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। कालिंदी विहार निवासी रंजना सिंह के पति सतेंद्र सिंह सिंचाई विभाग में इंजीनियर हैं। शनिवार सुबह 6:30 बजे रंजना अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ कर घर लौट रही थी। तभी आरबी डिग्री कॉलेज के पास पीछे से बाइक सवार लुटेरे आ गए। बराबर में आकर लुटेरों ने बाइक से एक्टिवा में टक्कर मारी। महिला पर पिस्टल तान कर गले से सोने की चेन लूट ली। वारदात से दहशत में आई महिला ने बदमाशों के भागने के बाद शोर मचाया मौके पर ही अपना स्कूटर छोड़ दिया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची सीसीटीवी खंगाले। स्थानीय लोगों का कहना है लुटेरों सथानिय पुलिस की शह है क्योंकि यह पिछले चार दिनों में छठवीं घटना है।

Post Views : 377

यह भी पढ़ें

Breaking News!!