
मुंबई। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने मुंबई में निर्मित हो रहे स्टूडियो की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से महाराष्ट्र के साथ ही उत्तर प्रदेश के कलाकारों को भी सुविधा और प्रोत्साहन मिलेगा।
विश्व की सर्वाधिक शॉर्ट फिल्म बनाने वाले फिल्मकार, लोकप्रिय टीवी वक्ता ,गीतकार अविनाश त्रिपाठी और प्रसिद्ध समाजसेवी सत्यनारायण बंसल के संयुक्त उपक्रम में यह स्टूडियो शुरू किए गया है। अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि
मुंबई अवसरो का शहर है। इसी शहर के अंधेरी पश्चिम में रुद्राक्ष स्टूडियो का पूजा पाठ और भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार भव्य शुभारंभ किया गया। पूर्व में नेक्सस स्टूडियो के नाम से जाने जाने वाले इस स्टूडियो में, विभिन्न प्रकार की डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म और बहुत अलग तरह की पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग की विश्व स्तरीय सुविधा है ।
इस रुद्राक्ष स्टूडियो में सभी रिकॉर्डिंग के आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं। शूटिंग के लिए चार विभिन्न प्रकार के सेट बनाए गए हैं। इस स्टूडियो में भारत के प्रमुख फिल्म कलाकार राजनेता,ब्यूरोक्रेट समाजसेवी और इंडस्ट्रियलिस्ट पर बेहद रोचक पॉडकास्ट की तैयारी है। उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त डॉक्टर दिलीप अग्निहोत्री ने 28 नवंबर को इस स्टूडियो की तैयारी का गहन अवलोकन किया। डॉक्टर अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश की विभिन्न प्रतिभाओं को स्टूडियो में अधिक से अधिक अवसर देने के लिए अविनाश त्रिपाठी से अनुरोध भी किया। । डॉ दिलीप अग्निहोत्री स्टूडियो की सुविधाओं से बेहद प्रसन्न नजर आए और उसकी सफल होने की कामना की। गौरतलब है कि अविनाश त्रिपाठी ने 750 से भी अधिक शॉर्ट फिल्म बनाकर विश्व में बिगेस्ट शॉर्ट फिल्म मेकर का ओहदा भी अर्जित किया है। अपनी विशेष लेखन की वजह से उन्हें 2025 के कांस फिल्म फेस्टिवल में भी आमंत्रित किया गया था। शहर के अनेक प्रसिद्ध व्यक्तियों ने रुद्राक्ष स्टूडियो की सफल होने की कामना की है।