खंदौली में गाय के अंतिम संस्कार के लिए यमुना एक्सप्रेसवे द्वारा जेसीबी की मदद, हिंदू रीति-रिवाज से किया मिट्टी दाग
डीके श्रीवास्तव

आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए खंदौली में सोराई गांव के एक स्थानीय किसान की सहायता की गई। किसान की मृत गाय को सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से दफनाने हेतु किसान के अनुरोध पर यमुना एक्सप्रेसवे द्वारा जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई गई। जेसीबी की सहायता से गड्ढा खोदकर मृत गाय का विधिवत निस्तारण कराया गया, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे तथा किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न न हो। किसान एवं ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। यह पहल यमुना एक्सप्रेसवे की स्थानीय समुदाय के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भावना को दर्शाती है। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मृत गाय का मिट्टी दाग कर अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। यमुना एक्सप्रेसवे भविष्य में भी सड़क उपयोगकर्ताओं एवं आसपास के ग्रामीणों की आवश्यकतानुसार सहायता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।



