मुंबई
राम नाईक ने कायम रखा सत्तर वर्षों का रिकॉर्ड, पहले मतदान फिर जलपान पर अमल

मुंबई। 92 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने 70 वर्षों का अपना रिकॉर्ड कायम रखा। उन्होंने आज
सुबह ठीक 7:30 बजे मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए अपना मतदान दिया। गोरेगांव के प्रभात क्रमांक 51 से श्री राम नाईक मतदाता है। पिछले 70 वर्षों से श्री राम नाईक हमेशा ही सर्वप्रथम जाकर मतदान करते आए हैं। उनके साथ उनकी पुत्री निशीगंधा भी थी। राम नाईक के निजी सहायक रहे विप्लव अवसरे ने भी उनके साथ इसी बूथ पर मतदान किया। उल्लेखनीय है कि विप्लव भी चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार है।