आगराउत्तर प्रदेश

भारतीय किसान यूनियन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर

डीके श्रीवास्तव

आगरा | भारतीय किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में कैंप कार्यालय, गढ़ी वृंदावन पर संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, ग्राम स्तर पर विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन में लंबे समय तक सक्रिय रहे, चौधरी बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ किसान नेता विजयकांत शुक्ला को भारतीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें पगड़ी बांधकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया, जिससे बैठक में उत्साह का माहौल रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की मंशा के अनुरूप ग्राम स्तर तक संगठन का विस्तार अति आवश्यक है। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं तहसील अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि 15 दिनों के भीतर सभी ग्राम अध्यक्षों एवं ट्रैक्टर प्रमुखों की सूची तैयार कर जिला इकाई को सौंपें।

उन्होंने कहा कि मजबूत ग्राम इकाई ही किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का आधार बनेगी।

इसी क्रम में संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर जिला कमेटी के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया, ताकि संगठनात्मक कार्यों की नियमित निगरानी की जा सके।

बैठक में प्रमुख रूप से
तांती राम जादौन, प्रदेश प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह नौहवार,
जिला प्रवक्ता नत्थू सिंह धाकरे,
जिला महासचिव कृपाल सिंह फौजदार,
केशव वशिष्ठ,धन सिंह भदौरिया
तहसील अध्यक्ष रणजीत सिंह यादव,
तहसील अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव,
अभिषेक तारोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष बरौली अहीर हरेंद्र सिंह,
ब्लॉक अध्यक्ष शमसाबाद रणजीत सिंह रघुवंशी, रामौतार सिंह, आकाश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पिनाहट एलम सिंह,रवि जुरैल, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक फेरबदल के तहत खंडोली ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में श्री रवि जुरैल तथा एत्मादपुर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में गुरदयाल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button