वीर गोकुला का बलिदान दिवस 1 जनवरी को

आगरा। भारतवर्ष के इतिहास में अमर बलिदानी अमर शहीद वीरवार गोकुल उर्फ गोकुल सिंह जाट का 356 मा बलिदान दिवस गत वर्षो की तरह आगरा किले के समक्ष उनके प्रतिमा स्थल पर जोर शोर से मनाया जाएगा। क्या जानकारी देते हुए अखिल भारतीय जाट महासभा की जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर एवं महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरवार ने बताया है कि आगरा किले के समक्ष समूह के प्रतिमा स्थल पर प्रातः 10:00 बजे से हवा हवा ने यज्ञ एवं 11:00 बजे से विचार गोष्ठी का आयोजन गत वर्षो की तरह किया गया है इस कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि गणमान्य जन, इतिहासकार भाग लेंगे। अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रताप चौधरी ( पूर्व विधायक) मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष मानसिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) एवं राधेश्याम मुखिया जी जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश चाहर चौ नवल सिंह, मुकेश पहलवान, भूपेंद्र सिंह राणा जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह छोंकर मंत्री विजयपाल नरवार, महानगर उपाध्यक्ष जगबीर सिंह इन्दौलिया, महामंत्री लोकेंद्र चौधरी व भारत सिंह कुंतल, सुभाष रावत, युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल राणा नरेश इंदौलिया, प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी, युवा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी, प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष निर्मल चाहर, महानगर अध्यक्ष वंदना सिंह, महामंत्री निर्मल चाहर , श्रीमती सरोज चाहर, तहसील अध्यक्ष गंगाराम पैलवार रणधीर सिंह काका अशोक चाहर ज्ञानेंद्र मुखिया जी प्रमेंद्र फौजदार, नेपाल फौजदार अश्विनी नरवार आदि ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।



