खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण उपलब्ध कराए विश्वविद्याल: राज्यपाल

लखनऊ। राज्यपाल की अध्यक्षता में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ के शासक बोर्ड की द्वितीय बैठक वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि
विश्वविद्यालय को खेल शिक्षा एवं खेल उत्कृष्टता का राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाने के लिए सभी कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किए जाएं, ताकि प्रदेश के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण उपलब्ध हो सके।
सभी खेल उपकरणों की गुणवत्ता उच्च स्तर की सुनिश्चित करें।
खाद्य पदार्थों में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ में उत्पादित ऑर्गेनिक खाद्य उत्पादों का ही प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं खेल सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई), नई दिल्ली, राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस), पटियाला, आईआईएसएम मुंबई, आईआईएम इंदौर, आईआईटी मद्रास तथा भारतीय सेना के साथ प्रस्तावित एमओयू पर भी चर्चा हुई।



