उत्तर प्रदेशलखनऊ

युवाओं के लिए प्रासंगिक है स्वामी विवेकानंद का संदेश

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

लखनऊ। ए पी सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज और मानव सेवा समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद की जन्मजयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता रामकृष्ण मठ के स्वामी जी ने की। उन्होंने आशीर्वचन दिया। कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व का उल्लेख किया। कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने भारत को सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर बनाने का सपना संजोया था। इसके लिए उन्होंने युवाओं को प्रेरणा दी थी। उनका यह सपना अब साकार हो रहा है। समारोह में समाज सेवी मुरलीधर आहूजा, एपी सेन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रो रचना श्रीवास्तव, इंटर की प्राचार्य उशोशी घोष और छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button