आगराउत्तर प्रदेशशिक्षा

विश्वविद्यालय में पेज बदलने के आरोप में बाबू निलंबित

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में कुलसचिव के द्वारा सोमवार को बाबू को निलंबित कर दिया गया है। बाबू के निलंबित होने के बाद विश्वविद्यालय में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है बरेली के रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा कुलसचिव से शिकायत की गई है कि प्रधान सहायक शिव सिंह सत्यापन इंचार्ज के द्वारा बीएड 2008- 09 का अंक चार्ट का पेज बदला गया है। जिस छात्र के लिए पेज बदला गया है प्रधान सहायक के द्वारा इस पेज को बदलने के लिए पांच लाख कैश लिए गए हैं। आरोप है कि इसी प्रकार के परीक्षा विभाग व चार्ट रूम में अंक चार्ट के पेज बदल दिए गए हैं। एनडी डिग्री कॉलेज शमसाबाद आगरा, विजया डिग्री कॉलेज हाथरस के चार्ट में कुछ पेज भी शिकायत के साथ संलग्न किए गए हैं। हालांकि शिकायत के बाद बाबू ने अपने को बेगुनाह बताया है। कुलसचिव अजय मिश्रा के द्वारा चार्टों को सीज कर दिया गया है। इसके साथ ही बाबू शिव सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले में एक जांच समिति भी बनाई गई है। इधर बता दें की पूर्व में भी विश्वविद्यालय में कई बाबू चार्ट में पेज बदलने के मामले में जेल जा चुके हैं। विश्वविद्यालय में रिकॉर्ड से छेड़छाड़ और रोल नंबर जनरेट की एसआईटी, सीबीसीआईडी, पुलिस भी कई बार जांच कर चुकी हैं। एसआईटी ने तो बीएड के कई छात्रों को फर्जी पकड़ा। उनके रोल नंबर चार्ट में जनरेट किए गए थे। इन्होंने बीएड कोर्स में प्रवेश भी नहीं लिया और उसमें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण भी हो गए। इसके लिए विश्वविद्यालय के कॉकस ने उनसे डेढ़ लाख से दो लाख लिए। जनरेटेड अधिकतर फर्जी छात्र शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर नौकरी कर रहे हैं।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button