उत्तर प्रदेशलखनऊ

विकसित यूपी में निर्यात का कीर्तिमान

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

लखनऊ। राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश में निर्यात का कीर्तिमान स्थापित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जन सूचना अधिकारी विकसित प्रदेश की यात्रा में भी योगदान सुनिश्चित करें। प्रदेश के औद्योगीकरण हेतु भूमि का अधिग्रहण अपरिहार्य होता है। जन सूचना के माध्यम से इससे संबंधी समस्याओं का समाधान आसानी से होता है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश दो लाख करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड निर्यात कर देश का पांचवाँ सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है। एक जनपद एक उत्पाद, इन्वेस्टर्स समिति के प्रस्ताव,उन प्रस्तावों का क्रियान्वयन
औद्योगिक कॉरिडोर,सिंगल विंडो सिस्टम, बेहतर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, विद्युत की पर्याप्त आपूर्ति, कानून व्यवस्था की स्थिति,
विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर आदि
से यह उपलब्धि हासिल हुई है। इलेक्ट्रिकल मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में शानदार प्रगति दर्ज हुई है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button