उत्तर प्रदेशलखनऊ
राज्य सूचना आयुक्त से मिले पूर्व प्रधानमंत्री के सचिव और अभिनेत्री

लखनऊ। लखनऊ में इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड सीजन-4 समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के कार्यालय सचिव रहे विपीन गुप्ता,बिग बॉस और भाभी जी घर में हैं सीरियल की कलाकर प्रियंका चौधरी चाहर और समाजसेवी अनुराग जायसवाल को भी सम्मानित किया गया था। इन्होंने राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री से शिष्टाचार भेंट की। राज्य सूचना आयुक्त ने उन्हें इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड मिलने पर बधाई दी। विपिन गुप्ता विगत करीब पैतालिस वर्षों के नेशनल एक्सप्रेस दैनिक समाचार का प्रकाशन कर रहे है। वह इसके प्रधान संपादक भी हैं।



