आगराउत्तर प्रदेशशिक्षास्वास्थ

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर एन एस एस (NSS )द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

डीके श्रीवास्तव

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट (DEI) में आज ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ (World No Tobacco Day) के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों द्वारा समाज को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

​दिन की शुरुआत 507 वे मेडिकल एवं सहायता शिविर के साथ छात्रों के बीच रचनात्मक प्रतियोगिताओं से हुई, जिसमें स्लोगन राइटिंग (नारा लेखन) और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्रों ने अपनी कला और लेखनी के माध्यम से तंबाकू से होने वाले नुकसान और इसके कारण बर्बाद होते परिवारों की स्थिति को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कॉलेज प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया स्लोगन प्रतियोगिता मे प्रथम पार्वती बी. ए. प्रथम वर्ष , द्वितीय अंशु बी. ए. प्रथम वर्ष रही पोस्टर प्रतियोगिता मे प्रथम प्रथा बी. ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय सना एवं प्रियंका बी. वोक. प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्नेहा कुमारी बी एफ ए द्वितीय वर्ष रही । इसके बाद
​कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में सरन हॉस्पिटल, दयालबाग के सीनियर डॉक्टर डॉ. गोपी चंद गुप्ता जी का एक विशेष व्याख्या रहा। डॉ. गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए तंबाकू और धूम्रपान से शरीर पर पड़ने वाले घातक प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे तंबाकू कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण बनता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खुद भी इससे दूर रहें और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके प्रति सचेत करें।
​कार्यक्रम के अगले चरण में संस्थान के विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली दयालबाग के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। रैली में शामिल छात्र हाथों में तंबाकू निषेध के नारे लिखे पोस्टर और बैनर थामे हुए थे। ‘तंबाकू को छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो’ जैसे नारों के साथ छात्रों ने स्थानीय निवासियों को जागरूक किया और समाज से इस सामाजिक बुराई को खत्म करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन मे कार्यक्रम अधिकारी डॉ रिचा वर्मा, डॉ लकी टोंक डॉ नमिता, डॉ शोभा भारद्वाज आदि का सहयोग रहा अंत मे राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ सनिल कुमार ने सभी का धन्यवाद किया.

Share this post to -

Related Articles

Back to top button