अपराधआगराउत्तर प्रदेश

2.8 किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार

आगरा। फतेहाबाद डौकी थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा ने बताया कि सोमवार रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति गांजा लेकर आगरा
फतेहाबाद मार्ग से मुटावई की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपने नाम महेश चंद्र पुत्र मेघ सिंह निवासी ग्राम नगला मानसहाय, सादाबाद तथा निवेश बघेल पुत्र रामबदन सिंह निवासी बांके की ठार, बसई अरेला बताए।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button