महाराजा सूरजमल शोभायात्रा के अध्यक्ष बने भंवर सिंह, 13 फरवरी को निकलेगी शोभायात्रा
मयंक सिंह

फिरोजाबाद। टूंडला महाराजा सूरजमल की शोभायात्रा को लेकर एक बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष भंवर सिंह चौधरी नगर पालिका चेयरमैन टूंडला एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह जुरैल को बनाया गया। जिनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जाट समाज के जिलाध्यक्ष शरद पौनिया ने कहा कि महाराजा सूरजमल की भव्य शोभायात्रा 13 फरवरी को दीपा चैराहे से लेकर सुभाष चैराहे तक धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। जिसका समापन ठाकुर बीरी सिंह कालेज में होगा। शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में जाट समाज के लोग पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। बैठक में सुशील पौनिया, दिनेश पाल सिंह, हमवीर सिंह, चौधरी पंकज, चौधरी जगबीर सिंह, डॉ. गौतम नौहवार, उदयवीर सिंह पौनिया, जसवीर सिंह चौधरी, दीपक ठेनुआ, भोली चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, लवदीप चौधरी, बीनू वर्मा, आकाश पोनिया, यस चौधरी, एड. चन्द्रवीर, ओमप्रकाश, सत्यपाल चौधरी, प्रवीन चौधरी आदि मौजूद रहे।



