आगराउत्तर प्रदेश

सिक्ख समाज ने संसद में राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार” कहे जाने को सिख समाज का खुला अपमान बताया

आगरा। सिक्ख समाज ने संसद में राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार” कहे जाने को सिख समाज का खुला अपमान बताया। यह बयान कांग्रेस की सिख विरोधी मानसिकता का जीवंत प्रमाण है, जिसे पूरा देश और सिख समाज एक बार फिर साफ़ तौर पर देख रहा है।
ए डी ए कार्यालय के सामने स्थित चौराहे पर राहुल गांधी मुर्दाबाद ,मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना रोष व्यक्त किया
बंटी ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास सिख समाज के खिलाफ़ गद्दारी, दमन और विश्वासघात से भरा रहा है। ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 के सिखों के कत्लेआम को देश कभी नहीं भूल सकता। आज संसद में सिख केंद्रीय मंत्री के साथ किया गया दुर्व्यवहार उसी कांग्रेस मानसिकता की निरंतरता है।

बॉबी बेदी ने कहा कि राहुल गांधी का यह आचरण न केवल एक केंद्रीय मंत्री का अपमान है, बल्कि पूरे सिख समाज की भावनाओं पर सीधा प्रहार है। कांग्रेस पार्टी आज भी सिखों के प्रति नफ़रत और दुर्भावना से ग्रसित है।
अवतार सिंह गिल ने कहा कि जब तक राहुल गांधी अपनी गलती को नहीं स्वीकारते तब तक समाज विरोध करता रहेगा ।
उक्त विरोध प्रदर्शन में उपरोक्त के अतिरिक्त, परमजीत सिंह बगगा, जसवीर सिंह अरोरा, त्रिलोचन सिंह अरोरा, भूपेंद्र सिंह चौधरी, सन्नी अरोरा, मन्नू महाजन,देवेन्द्र पाल सिंह,सोनू, मनीष शर्मा आदि समाज के लोग उपस्थित रहे

Share this post to -

Related Articles

Back to top button