दुनिया विनाश की ओर बढ़ रही है. युद्ध को समाप्त भारत ही करा सकता है : ललित चाहर

ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमले को 20 दिन बीत चुके हैं. पेट्रोल और डीजल के साथ ही गैस जैसी ऊर्जा जरूरतों को लेकर दुनिया में अस्थिरता की स्थिति उत्पन्न हो गई है. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से मोटा टोल वसूलने का प्लान बनाया है. इसे लेकर दुनियाभर के देशों में बेचैनी की स्थिति बन गई है.
इन सबके बीच अब ताजा हालात पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के स्वयंसेवक और सर्वोच्च न्यायपालिका के Advocate Lalit chahar का बयान आया है Suprme court के advocate Lalit chahar ने कहा है कि भारत का उत्थान हो रहा है. विश्व लड़खड़ा रहा है. उन्होंने जंग को लेकर कहा कि आज दुनिया विनाश की ओर बढ़ रही है. युद्ध को समाप्त भारत ही करा सकता है
कहा कि न कलह बंद हुई, न कन्वर्जन बंद हुआ. ऊंच-नीच बंद नहीं हुआ. दुनिया आज विनाश की कगार पर जा रही है. उन्होंने विश्व को जड़ बताते हुए कहा कि जोड़े रखने की ताकत भारत के पास है।



