उत्तर प्रदेशलखनऊलेख

राज्य सूचना आयुक्त की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन

लखनऊ। शेफ बाइट रेस्टोरेंट में राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री की अध्यक्षता में संवर्धन साहित्यिक संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कवियों, शायरों तथा साहित्य प्रेमियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। आयोजन में कविता, गीत, ग़ज़ल और शायरी की विविध प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।
कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री दिव्या शुक्ला की वाणी वंदना से हुई। वहीं हास्य कवि अंकुर पाठक ने हास्य रचनाओं से कार्यक्रम को शुरुआत में ही ऊंचाईयों दी।
बहराइच के कवि योगेन्द्र योगी ने पढ़ा ,
प्रेम के जाल में बांध कर वो गया ,
सुध हमारी सुनो कौन लेगा सखी,
दुःख हमारे सदा जो मिटाता रहा,
अब भला कौन पीड़ा हरेगा सखी।
वरिष्ठ साहित्यकार कमल किशोर भावुक ने पढ़ा,
आज के हालात पत्थर हो गए।
और रिश्ते काँच सा डर हो गए।
कान जाने क्या हवाओ ने भरा,
एक ही घर में कई घर हो गए।
लखनऊ के शायर लोकेश त्रिपाठी ने पढ़ा,
चीज़ कोई नहीं दूसरी चाहिए
बात जिसकी हुई थी वही चाहिए
बच बचाकर के निकला हूं मैं भीड़ से
एक पहचान मुझको नई चाहिए। वहीं डॉ सुधा मिश्रा, डॉ सर्वेश त्रिपाठी, डॉ मानसी द्विवेदी,आदर्श सिंह निखिल, सुशांत प्रमोद,पीयूष अग्निहोत्री,तेज प्रताप शुक्ल, आदि ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोहा।
वहीं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मोहमद अली शाहिल, प्रो. चन्द्र शेखर वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन रवीन्द्र अजनबी ने किया।
कार्यक्रम की परिकल्पना कुलदीप ‘कलश’ ने की, जबकि संयोजन अंकुर पाठक ने किया।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button