राष्ट्रीय लोक दल नेताओं ने जिला प्रशासन से तुरंत सर्वे कराकर किसानों की फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की

आगरा। कल दिनांक 3 अप्रैल को जनपद में आए चक्रवर्ती तूफान और कुछ गांवों में हुई भयंकर ओलावृष्टि पर राष्ट्रीय लोकदल नेताओं ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तुरंत सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में चक्रवात का हवाला देते हुए कहा है कि गांव डाबर, सिरौली, औलैंडा ,दुलारा, गुर्जरपुरा, हंसपुरा, सिकरौदा, बदनपुर बर्नावई, मई बुजुर्ग, सुनहरा, इकराम नगर , जैंगारा, लोरिया, खेड़िया, गहर्,रा अकोला आदि गांवों में गेहूं और जौ की फसल को भारी नुकसान हुआ है अनेक मकान धराशाई हो गए हैं किसानों का भूसा खेतों से उड़ गया है जिससे पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है एवं कटा हुआ गेहूं खेतों में लोट गया है और खड़ा गेहूं बिछ गया है।
अतः हमारी मांग है कि युद्ध स्तर पर सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने की अनुशंसा शासन से करें। मांग करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर एवं नरेंद्र बघेल, प्रदेश सचिव डॉक्टर रुपेश चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भूदेव सिंह पहलवान, सचिव सतवीर रावत एवं संजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष बाबूलाल प्रधान आदि हैं।



